जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जूनियर रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 17 मई को आगर हाई स्कूल, दाऊपारा में किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण वैष्णव, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि दिलीप सोनी पार्षद, विशिष्ट अतिथि रोशन सोनी, सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष जिला शतरंज संघ, चेयरमैन विजय वर्मा जिला शतरंज संघ, आशीष मिश्रा उपाध्यक्ष, सूर्यकान्त शर्मा कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर मनोज कुमार साहू थे।
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजीवनी कुर्रे 4.5 अंक 1000रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, दूसरा स्थान सृष्टि गुप्ता 4अंक 800रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, तीसरा स्थान जिज्ञासा बंजारे 4 अंक -600रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, चौथा स्थान-अंकिता घृतलहरे 3अंक 400रु नगद राशि एवं ट्रॉफी , पांचवा स्थान आभा सिंह राठौर 3अंक-300रु. नगद राशि एवं मेडल, छठवां स्थान आदिति कोशले-3 अंक 300रु. नगद राशि एवं मेडल.
बालक वर्ग में प्रथम स्थान यश शर्मा 5अंक 1500रु नगद राशि एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान अमृतेश उपाध्याय 1200रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, तृतीय स्थान इशांत कुमार पटेल 4अंक 1000रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, चौथा स्थान-अमन मिरी 4अंक 800रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, पांचवा स्थान सोमेश सिंह राजपूत 4अंक 600रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, छठवां स्थान प्रवीण कश्यप 4अंक 400रु नगद राशि एवं ट्रॉफी, सातवां स्थान सक्षम गुप्ता 4 अंक 400रु नगद राशि एवं मेडल, आठवां स्थान अंशुल शर्मा 3 अंक -300रु. एवं मेडल, नवमां अभिज्ञान पांडे 3 अंक -300रु. नगद राशि एवं मेडल, दसवां अनुराग बंजारे 3 अंक 300रु. नगद राशि एवं मेडल. इनके अतिरिक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य अरविन्द पांडे, कामता सिंह कुर्रे, राजेश उपाध्याय ने बधाई दिए.
