Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ लेवल-1 कोचिंग कोर्स उत्तीर्ण कर छत्तीसगढ़ के प्रथम कोच बने मृणाल चौबे

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मृणाल चौबे ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ लेवल-1 हॉकी कोचिंग कोर्स उत्तीर्ण कर लिया है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम हॉकी कोच बन गए हैं।

मृणाल चौबे इससे पूर्व राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान पटियाला से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल कर चुके हैं। वर्तमान में वे रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में युवा खिलाड़ियों को निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, जिससे अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी लाभान्वित हो रहे हैं।

मृणाल वर्तमान में महालेखाकार कार्यालय रायपुर में अपनी सेवाएं देते हुए हॉकी के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान प्रदान कर रहे हैं। इस विशेष उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी इंडिया, जिला हॉकी संघ एवं महालेखाकार कार्यालय रायपुर का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षकों भूषण साव,अनुराज श्रीवास्तव,मनीष गौतम, एनथ्रेन्स मिंज एवं तनवीर अकील के मार्गदर्शन को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

मृणाल चौबे को छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब सरकार के पटिआला हॉकी अकादमी, राउंडग्लास हॉकी अकादमी, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, ओडिशा स्टेट हॉकी टीम तथा नवल टाटा हॉकी अकादमी में गेस्ट कोच के रूप में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। उनके इस व्यापक अनुभव का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को निरंतर मिल रहा है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *