छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 7 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं की चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर वर्ग की 13वीं राज्य स्तरीय किकबाक्सिंग स्पर्धा का आयोजन 10 से 12 मई 2026 को कोरबा में संपन्न हुआ ।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बालक बालिका किकबाक्सिंग खिलाड़ियों एवं ऑफिसियल ने अलग अलग वजन वर्ग के अंर्तगत प्वाइंट फाइटिंग,लाइट कांटेक्ट, किक लाइट,म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स के इवेंट्स में हिस्सा लिया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन, केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अति विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छगन लाल मूंदड़ा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, नरेंद्र देवांगन, श्रीमती निर्मला मूंदड़ा, सुशील गर्ग ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

जिले से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालिका वर्ग में सृष्टि मिश्रा, हर्षिता यादव, नाफिया सिद्दीकी, समायरा नाहक, काव्या दिनेश, आराध्या अग्रवाल, कृति साहू, अवन्या तिवारी, हर्षिता यादव, श्रद्धा लक्ष्मी साहू, नूतन तिवारी, नव्या तिवारी, अदाया उपाध्याय, मानसी यादव, दिव्या कर्ष, कर्रा तेजस्वनी, नैना प्रजापति, आफिया फातिमा, आस्था गुप्ता ने स्वर्ण, श्रेया लक्ष्मी साहू, दिव्यांशी ए ने रजत एवं दिव्यांशी , कर्रा तेजस्वनी कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार बालक वर्ग में बालक वर्ग में हिन्द यादव, मोहम्मद अर्श, वैदिक पलेरिया , खुशाल साहू, नमन प्रजापति, दक्षवीर, शिवा साहू, चिराग़ चौहान, श्लोक राज राठौर, शशांक निर्मलकर , स्पर्श गोयल, नितेश साहू, मयंक सिंह,प्रद्युम गोयल, प्रियांशु शर्मा ने स्वर्ण,पी साईं हर्ष, सौरब साहू, आशुतोष गुप्ता, अभिजीत मानिकपुरी, प्रतीक साहू ने रजत एवं आवेश रज़ा, ऋषभ पांडु ने कांस्य पदक जीता। कई खिलाड़ियों ने डबल इवेंट्स में भी पदक जीते।

कोरबा जिले ने 53 स्वर्ण, 12 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रायपुर जिले के खिलाड़ियों ने 32 स्वर्ण,33 रजत एवं 32 कांस्य जीतकर द्वितीय स्थान तथा बिलासपुर जिला 30 स्वर्ण, 30 रजत एवं 15 कांस्य जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
सभी चयनित जूनियर किकबॉक्सर 30 मई से 3 जून तक के टी ग्लोबल स्कूल भुनेश्वर उड़ीसा एवं सब जूनियर खिलाड़ी 17 से 21 जून तक इंदौर पब्लिक स्कूल इंदौर में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य की टीम की ओर से भाग लेंगे।
प्रतियोगिता को संपन्न करने में निर्णायक मंडल तथा वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभात साहू ,मनीष बाग ,रघुनाथ नायक,मयंक डडसेना, लोकिता चौहान, शुभम यादव, जुनैद आलम,अंकुश लाल यादव, सरवर इक्का, स्वाति रजवाड़े, अमन सोनी,मनीष वर्मा, दुर्गेश पटेल, अन्नू देवी कंवर, रमेश साहू , सूरज साहू , हिमांशु बर्मन , मनीष वर्मा, सीमा निषाद, आशीष प्रजापति, जगदीश यादव, मोहित राम, रजत गोयल, कुलदीप गुप्ता, भानु प्रताप साहू ,मनोज कसेरा का योगदान रहा।
