स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69वी शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल एवं सॉफ्टबॉल खेल में नगर में संचालित प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से नौ खिलाडियों को शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के उपलक्ष्य पर 1 लाख 48 हजार रुपए का चेक जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर.वर्मा, उपसंचालक महेंद्र गुप्ता, जिलाक्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू आदि के द्वारा 14 मई को डीईओ कार्यालय में वितरण किया गया.
13 वर्षों से जिले में बेसबॉल सॉफ्टबॉल खेल के खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगितायो में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रौशन करते आ रहे है. स्वर्ण पदकधारियों को 21000/-, रजत पदक वाले को 15000/- एवं कांस्य पदक वाले को 10000/- का प्रोत्साहन राशि शिक्षा विभाग के द्वारा प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है.

ये खिलाड़ी अशोका पब्लिक स्कूल, स्वामी करपात्री जी स्कूल, शासकीय उच्च.मध्य. स्कूल मोहगांव, आदर्श विद्या मंदिर, कन्या सेजस स्कूल के छात्र है. पदक जितने में अहम भूमिका मोहगांव के व्यायाम शिक्षक दिनेश वर्गीस एवं राजा जोशी का रहा.
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, निज सहायक नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन, अतुल देशलहरा, श्याम चकोर आदि ने बधाई दिए.
