जिला प्रशासन खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन परखंदा में 9 मई से 8 जून तक आयोजित हो रहा है। जिसमें परखंदा में बाल बैडमिंटन एवं नेटबॉल खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य प्रशिक्षक गोपाल कुमार साहू ने बताया इस खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ साथ मोबाइल व नशापान को दूर करने का प्रयास किया जाता है और आगामी स्कूल गेम्स और ओपन की विभिन्न प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परखंदा में सहायक प्रशिक्षक हिमांशु निषाद, मधुकांत निषाद, गजेंद्र निषाद के पास कर सकते हैं.
Please follow and like us:

