जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा योगा पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 09 एवं 10 मई को आयोजित किया जा रहा है. दो दिवसीय कार्यशाला प्रमुख उद्देश्य उत्कृष्ट योगाचार्य ट्रेनर तैयार करना जिससे कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए भेजा जा सके.
योग के माध्यम से मानसिक तनाव का प्रबंध, योगासन भारत के आसनों एवं स्कोरिंग हेतु नियमावली का अभ्यास करना, योग वार्तालाप कौशल विकास, भारत सरकार योग प्रोटोकॉल का अभ्यास, नैति क्रिया, त्राटक, आंखों के विकारों, मानसिक आघातों, मानसिक संतुलन इत्यादि का अभ्यास करना शामिल है.कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ द्वारा सेशन कराया जाएगा.
डॉक्टर शालिनी सरकार संपूर्ण कार्यशाला संपन्न कराने हेतु सेशन अध्यक्ष रहेंगे. कार्यशाला हेतु समिति का गठन में मुख्य संरक्षक डॉक्टर किरण पाल सिंह चावला, डॉक्टर आशीष जायसवाल मैनेजिंग डायरेक्टर चौकसे ग्रुप आफ कॉलेजेस, डॉ प्रमोद तिवारी, डॉ लक्ष्मी अनंत, डॉ शंकर यादव, जय कौशिक, डॉ आलोक शर्मा, सिकंदर राजा, मोनिका पाठक, डॉ सतीश गोयल, डॉ मिलिंद बनदेव, डॉ शेख शाहिद शामिल है.
रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/ChFQwfokf5kp1H6L6 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होगा, 300/- प्रति प्रतिभागी देय होगा.रजिस्ट्रेशन उपरांत स्क्रीन शॉट मोबाइल नंबर 9691477542 व्हाट्सएप पर भेजना होगा.
