26वी सब जूनियर राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता बालक/बालिका का आयोजन 12 एवं 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान मे सम्पन्न हुआ. जिसमे प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया.आयोजन सचिव अख्तर खान ने बताया कि समापन समारोह में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल, महासचिव सुश्री मिताली घोष, उपाध्यक्ष डॉ कैरोलाइन सत्तूर, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, फाउंडर मेंबर मृत्युंजय शर्मा मौजूद थे।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 9 जिलों ने भाग लिया जिसमें रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, कवर्धा, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, महासमुन्द, मुंगेली शामिल थे.बॉयज़ का फाइनल मैच बिलासपुर विरुद्ध दंतेवाड़ा के बीच खेला गया जिसमे बिलासपुर की टीम ने मैच को शानदार तरीके से 02-00 के स्कोर से फाइनल जीता ।
बालिका वर्ग मे बिलासपुर विरुद्ध बेमेतरा के मध्य खेला गया जिसमे बिलासपुर ने 07- 04 से जीता और बिलासपुर टीम दोनो वर्गो मे विजेता रही ।
इस प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ी 31 वी सब जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल स्पर्धा जो 24 से 29 मई तक KIIT यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओड़िशा मे भाग लेंगे ।
