Uncategorized

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ ने जे एंड के को 164 रनो से हराया, साक्षी ने झटके पांच विकेट

बीसीसीआई द्वारा वुमेंस अंडर 23 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा मैच 11 मार्च को जयपुर, में जम्मु एवं कश्मीर टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़़ ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर छत्तीसगढ़ ने 291 रन बनाये।

प्रांरभिक बल्लेबाज चांद चेलक ने शतक लगाते हुये सर्वाधिक 105 रन बनाये। उनके अतिरिक्त यती शर्मा ने 50 रन, अंशी अग्रवाल ने 43 नाबाद रन तथा मिताली ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया।जम्मु एवं कश्मीर टीम की ओर से माहीका सिंह राना तथा अनन्या ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

292 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मु एवं कश्मीर की टीम 35.4 ओवरों 10 विकेट खोकर 127 रन ही बना पायी। जिसमे कप्तान बवनदीप कौर ने 57 रन, सानीया स्लेथीया ने 19 रन तथा श्वेता राना ने 12 रन बनाये।छत्तीसगढ़़ की ओर से साक्षी शुक्ला ने 5 विकेट तथा राधीका नेताम ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़़ ने मैच 164 रनों से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author