Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK सीनियर वुमेंस ट्राफी हेतु सीएससीएस से 2 खिलाड़ीयों का सेन्ट्रल जोन टीम में हुआ चयन

बीसीसीआई द्वारा 20 मार्च से पुडुचेरी में सीनीयर वुमेंस इंटर जोनल मल्टी डे ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में नार्थ, साउथ, सेन्ट्रल, नार्थ इस्ट, वेस्ट तथा ईस्ट जोन की टिमें हिस्सा ले रहीं है, जिनमें संपूर्ण भारत के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगें।

बीसीसीआई द्वारा सेन्ट्रल जोन की टीम में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से 2 खिलाडीयों का चयन किया गया है। जिनमें कृति गुप्ता और महक नरवसे सेन्ट्रल जोन का प्रतिनिधित्व करेगें।

सेन्ट्रल जोन के मुकाबले 20 से 22 मार्च विरुद्ध वेस्ट जोन.प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच 26 से 28 मार्च को खेले जायेगें तथा फायनल 01 से 03 अप्रैल को होगा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author