जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला सब जूनियर, जूनियर बालक बालिका एवं सीनियर पुरुष महिला प्रतियोगिता का आयोजन 2 नवम्बर को खेल केंद्र लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ,अध्यक्ष जनपद पंचायत, विशिष्ट अतिथि श्रीमति रत्ना काठले एवं आयोजक प्रमुख सुबोध कुमार सिंह सचिव जिला टेबल टेनिस संघ, प्रतियोगिता निर्देशक रूपेश जायसवाल, मुख्य रेफ़री ओमप्रकाश वन्दे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-महेश्वरी मेहर -लोरमीदूसरा स्थान – नम्रता जायसवाल – मुंगेली , तीसरा स्थान-नम्रता खंडेलवाल – मुंगेली, चौथा स्थान-माया श्रीवास- लोरमी ,
सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान-विजय कुमार – लोरमी द्वितीय स्थान-सागर ध्रुव – लोरमी , तृतीय स्थान-लोमस – लोरमी चौथा स्थान-रुद्राक्ष तिवारी – मुंगेली पांचवा स्थान-शुभ देवांगन – मुंगेली छठवां स्थान – आर्यमन जोशी – मुंगेली सातवा – सुधीर कश्यप – लोरमी आठवां – विकास कुमार – लोरमी
जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम – सिध्दि – लोरमी द्वितीय – गंगा – लोरमी तृतीय – रिष्मा – लोरमी चतुर्थ – श्वेता – लोरमी पंचम – नंदिता देवांगन – मुंगेली षष्ठम – सिम्रेला ध्रुवे – मुंगेली सप्तम – हिमानी पटेल – मुंगेली आठवां – तिमलेश्वरी – लोरमी
जूनियर बालक वर्ग में प्रथम – आदित्य -मुंगेली द्वितीय – रेयान – मुंगेली तृतीय – जितेंद्र – लोरमी चतुर्थ – गौरव – मुंगेली सीनियर महिला वर्ग में प्रथम – मनीषा कश्यप – लोरमी द्वितीय – उर्मिला धीवर – लोरमी तृतीय – नीलिमा यादव – लोरमी चतुर्थ -ललिता कश्यप – लोरमी सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम – मालिक राम – लोरमी द्वितीय – नरेंद्र श्रीवास्तव – मुंगेली तृतीय – हीरेन्द्र – लोरमी
स्पर्धा में सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल्स, टीटी रैकेट, बॉल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी रायपुर में होने वाली राज्य टेबल टेनिस स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य विजय वर्मा, सूर्यकान्त शर्मा, युगल किशोर राजपूत, राजेन्द्र साहू, मुकेश सिंह, माधव साहू, आदि ने बधाई दिया.
