Basketball

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK राज्य स्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा में शामिल है सरगुजा के खिलाड़ी

शहीद स्व. आकाश राव गिरेपुंजे की स्मृति में 19 से 21 सितम्बर को महासमुंद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला संघ की बालक एवं बालिका टीम भाग ले रही है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग से श्रुति शर्मा, कश्फ अंसारी, परिधि पांडे, परिधि माईती, सृष्टि माईती, काव्या, माया, श्रेया, प्रियांशी, अंशिका, गरिमा बालक वर्ग सेआयुष सिंह, श्रेयांश, शिखर, समर्थ, उपेंद्र, शाश्वत, तनय, सालिब एवं गौरव शामिल होंगे। सब जूनियर प्रतियोगिता में सरगुजा जिला से खुशबू गुप्ता, रीविका और अभिषेक शर्मा. सहायक कोच के रूप में शामिल होंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author