
26 वी शालेय राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल 19 वर्ष बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन कवर्धा में 13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुआ. जिसमें जिले के बालक वर्ग में भावेश चंद्रवंशी, वासुदेव वैष्णव, श्रवण सिंह राजपूत, वैभव ठाकुर, लक्की साहू एवं बालिका वर्ग में निकिता नारंग, रुचिका शुक्ला सहित कुल 07 खिलाड़ियों का चयन हुआ था.
जिन्होंने दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व किए जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीते. साथ ही दुर्ग जोन को पदक जिताने में जिले के प्रशिक्षक राजा जोशी, व्यायाम शिक्षक दिनेश वर्गीस, भूपेंद्र गढ़े, रवीन्द्र साहू, कविता सिन्हा का महत्वपूर्ण भूमिका रहा.
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अकादमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, गजराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी, दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल संचालक पवन देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, दिनेश साहू, श्याम चकोर आदि ने शुभकामनाएं दिए ।


