HandBall

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय हैंडबॉल स्पर्धा नेताजी सुभाष महाविद्यालय की मेज़बानी में आज हुआ संपन्न

छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राज्यस्तरीय हैंडबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजक नेताजी सुभाष महाविद्यालय बेलभाटा अभनपुर की मेज़बानी में आज समापन हुआ.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश ठाकुर, पूर्व संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग पं.र.वि.वि, अतिविशिष्ट अतिथि प्रो. सी.डी. आगाशे, शारीरिक शिक्षा विभाग पं.र.वि.वि, विशिष्ट अतिथि पर्यवेक्षक डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, अध्यक्षता डॉ. ललित मिश्रा, डॉ. व्ही.के. मिश्रा प्राचार्य नेताजी सुभाष महाविद्यालय, रामकुमार साहू उपनिरीक्षक, अमन बघेल, प्रतिमा वर्मा, प्रकाश साहू जनपद सदस्य, डॉ. विरेन्द्र जांगड़े, डॉ. विनय यादव, डॉ. आशीष दीवान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

फाइनल मुकाबला रायपुर और दुर्ग सेक्टर के बीच खेला गया जिसमें रायपुर सेक्टर ने 19-12 अंक से विजेता का खिताब जीता। दुर्ग सेक्टर उपविजेता रहा। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट गोल कीपर एम. रविराव दुर्ग, बेस्ट अटेकर मिथलेश रायपुर, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अमरपाल रायपुर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर सभी अतिथियों को प्राचार्य डॉ. व्ही.के. मिश्रा के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

साथ ही रेफरी प्रिंस मिश्रा, अंकित मिश्रा, धनंजय चेलक, अनिश, अस्मिता, डॉ. नरेश साहू, लखेश्वर साहू को भी अतिथियों के द्वारा उनके सहभागिता के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ऋचा शर्मा के द्वारा किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक भी उपस्थित रहें। यह जानकारी महाविद्यालय के वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी प्रो. आशीष दीवान ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *