Softball

KHELNEWZ BEMETARA DESK राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता मे दुर्ग संभाग बना चैंपियन

स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कबीरधाम मे 13 से 16 अक्टूबर तक सॉफ्टबाल मे दुर्ग संभाग ने जीता दोनों वर्गो में स्वर्ण पदक.

कबीरधाम के क्षीर पानी मैदान मे संपन्न हुए इस प्रतियोगिता मे दुर्ग संभाग की टीम मे शामिल बेमेतरा जिले के कुल 15 बालक बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट मे रायपुर, बिलासपुर, बस्तर तथा सरगुजा की टीम को हराकर सभी 15 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते. टीम के कोच ब्यायाम शिक्षक मृत्युंजय शर्मा थे.

सभी खिलाड़ियों को पदक जीतने पर जिला शिक्षा अधिकारी ए के जायसवाल, प्राचार्य विनोद चौहान, सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेन्द्र पाटिल, सदस्य उदय भास्कर सिंह, प्रबल सिंह ठाकुर, ब्याख्याता सोमेश्वर देवांगन, नीता साहू, पुष्करभोंसले, रश्मिअग्रवाल, दीपशिखा माने, पदमजा सिंह, मंजूषा सिंह, रौशनी गुप्ता, कविता शर्मा सहायक कोच प्रिन्स सिंह आदि ने शुभकामनायें दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *