
छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर चैंपियनशिप का 13 अक्टूबर को समापन हुआ। 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जिलों के कुल 156 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया।
फाइनल मुकाबलों के परिणाम
बालक BU-11: ऋषभ धीवर (रायपुर) ने भव्यराज किशोर (के.सी.जी.) को 11-3, 11-5, 11-6 से हराकर खिताब जीता।
बालक BU-13: सूर्यांश कुमार (रायपुर) ने ईशभ सुराना (रायपुर) को 11-2, 11-0, 11-2 से पराजित किया।
बालक BU-15: सूर्यांश कुमार (रायपुर) ने अपूर्व साहू (रायपुर) को 12-10, 8-11, 11-4, 11-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

बालक BU-17: तनय साहू (राजनांदगांव) ने उद्यम देवांगन (राजनांदगांव) को 12-10, 11-2, 11-4 से हराया।
बालक BU-19: जयवर्धन राजेंद्रचंपतराय (रायपुर) ने सूर्या कुमार (धमतरी) को 11-0, 11-0, 11-0 से पराजित किया।
बालिका GU-13: तिथि जैन (दुर्ग) ने हर्षिता मरकंडे (दुर्ग) को 11-6, 12-10, 11-6 से हराया।
बालिका GU-15: योगिता ठाकुर (रायपुर) ने तामेश्वरी वट्टी (धमतरी) को 11-6, 11-3, 11-3 से पराजित किया।
बालिका GU-17: योगिता ठाकुर (रायपुर) ने तनया केलकर (रायपुर) को 11-6, 11-7, 11-6 से हराकर खिताब जीता।
बालिका GU-19: कृतिका बंजारे (रायपुर) ने छाया (रायपुर) को 11-3, 11-2, 11-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य केशव कुमार जलछत्री, राहुल साहू, श्रेयांश लाल, अवित कुजूर एवं प्रशांत पांचे उपस्थित रहे।
