
छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित छत्तीसगढ़ जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ राजधानी में हुआ। 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कुल 156 खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।उद्घाटन समारोह में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश कश्यप, प्रशिक्षक केशव कुमार जलछत्री, राहुल साहू, विकास निषाद, श्रेयांश लाल, अवित कुजूर एवं प्रशांत पांचे सहित अन्य उपस्थित रहे।
BU-13 वर्ग
प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालक BU-13 वर्ग के मुकाबलों में ईशभ सुराना ने झनेंद्र साहू को 11-4, 11-4 से पराजित किया। दुष्यंत तारक ने मोक्ष साहू को 11-3, 11-7 से हराया, जबकि रिवान आहूजा ने ओमशिव पटेल के विरुद्ध 11-1, 11-3 से जीत दर्ज की। इसी वर्ग में सूर्यांश कुमार को अंकित देशमुख के विरुद्ध वॉकओवर मिला।
BU-15 वर्ग बालक
BU-15 वर्ग के प्रथम दौर में शिवम तिवारी ने मयंक धीवर को 11-1, 11-1 से हराया। तनमय कंवर ने अमन बंजारे को 11-6, 11-6 से पराजित किया, जबकि सूर्यांश कुमार ने यश कुमार को 11-1, 11-1 से हराकर जीत हासिल की।
GU-17 वर्ग में
बालिका GU-17 वर्ग के प्रथम दौर में योगिता ठाकुर ने पल्लवी बंजारे को 11-2, 11-0 से पराजित किया। सुरेखा ने दुर्गेश्वरी को 11-5, 11-6 से हराकर जीत दर्ज की।
दूसरे दौर में योगिता ठाकुर ने अनुराधा को 11-0, 11-0 से हराया। वहीं, उकेश्वरी ने चंचल के विरुद्ध रोमांचक मुकाबले में 11-7, 9-11, 11-4 से जीत हासिल की।
वरिष्ठ पुरुष एवं महिला वर्ग के चयन ट्रायल का आयोजनजूनियर एवं सब-जूनियर चैंपियनशिप के साथ-साथ वरिष्ठ पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए भी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल के माध्यम से चयनित पुरुष एवं महिला खिलाड़ी 16 से 22 नवंबर तक मुंबई में आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे।
