Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से दी करारी शिकस्त

झांसी में आयोजित 16 वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी ने असम हॉकी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

छत्तीसगढ़ हाकी की महासचिव शबनम अंसारी ने बताया कि टीम की ओर से संदीप कुमार, सोनू निषाद और तरुण यादव ने 2-2 गोल किए, जबकि करण साहू और विष्णु यादव ने 1-1 गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल खिलाड़ी

आदित्या कुमार, संदीप ठाकुर, आदित्य मेश्राम, रोहित रजक, अल्फ़ाज खान, करण कुमार साहू, निशांत तिर्की, शादाब अहमद खान, अर्जुन यादव, अजय तांडी, सैयद समीर अली, सागर सूर्यवंशी, आश्विन कुजूर, शैलेन्द्र वर्मा और विष्णु यादव शामिल हैं। टीम के कोच रवि पारिख तथा मैनेजर दीपेश चौबे हैं।

टीम के विजयी आगाज़ पर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, हाकी इंडिया के सह सचिव फ़िरोज़ अंसारी, सहित समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *