HandBall

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के हैंडबॉल स्पर्धा में जिले से 13 खिलाड़ियों का हुआ चयन

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक कबीरधाम में आयोजित हुआ है. स्पर्धा में जिले से 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. चयनित खिलाड़ियों को हैंडबॉल ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर एवं जिला शिक्षा विभाग के सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा ने परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं दिए.

चयनित खिलाड़ियों में बालक 19 वर्ष से दीपक बंजारे, पुष्कर साहू, शेल राज साहू, मुख्तार अहमद जैदी, पूर्वब वर्मा, हिमाचल ध्रुव, गोविंद ठाकुर, प्रवीण पटेल, युवराज ध्रुव शामिल है. बालिका वर्ग से अमीना खातून, ट्विंकल यादव, चांदनी बारिहा, पूजा साहू शामिल है. रायपुर जोन 19 वर्ष के कोच सैयद इमरान अली है.

चयनित सभी खिलाड़ियों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन, सहायक जिला खेल अधिकारी सुश्री अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह बंजारा आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *