
26 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा न्यायधानी के स्वर्गीय बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हो रहा है. जिसमे कबड्डी, तीरंदाज़ी व हॉकी की स्पर्धाएं अलग अलग एज कैटेगरी में खेला गया.
तीरंदाज़ी में राजधानी के स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने कोच दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी एवं श्रद्धा सोनवानी के मार्गदर्शन में हिस्सा लेते हुए 18 स्वर्ण सहित 24 पदको पर साधा निशाना.
खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन
1. अंडर-14 रिकर्व मिष्ठी सिन्हा (बोर्डिंग) —3 गोल्ड (40m + 40m + ओवरऑल | स्कोर: 596)
2. अंडर-14 कंपाउंडसंजय बारेठ (बोर्डिंग) — 3 गोल्ड (40m + 40m + ओवरऑल | स्कोर: 632)
3. अंडर-17 रिकर्वअविनाश कवड़े (बोर्डिंग) — 3 गोल्ड (60m + 60m + ओवरऑल | स्कोर: 643)
भूमिका बारेठ (बोर्डिंग) — 3 सिल्वर (60m + 60m + ओवरऑल | स्कोर: 619)
4. अंडर-17 कंपाउंड प्रज्ञा मंडावी (बोर्डिंग) — 3 गोल्ड (50m + 50m + ओवरऑल | स्कोर: 587)
5. अंडर-19 कंपाउंड राहुल उसेंडी (बोर्डिंग) — 3 गोल्ड (50m + 50m + ओवरऑल | स्कोर: 608)
आर्य महोबिया (डे-बोर्डिंग) — 3 गोल्ड (50m + 50m + ओवरऑल | स्कोर: 688)
देविका साहू (बोर्डिंग) — 3 सिल्वर (50m + 50m + ओवरऑल | स्कोर: 616)

