athletics

KHELNEWZ BILASPUR DESK वेस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिनकर वर्मा ने वॉक रेस में जीता गोल्ड मेडल

गोवा में आयोजित 37वीं वेस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित हुआ. जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के एथलीटों ने हिस्सा लिया। अंडर-20 वर्ग की 5000 मीटर वॉक रेस स्पर्धा में दिनकर वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) हासिल किया।

दिनकर बिलासपुर में नवीन पिछड़ा वर्ग हॉस्टल में रहकर छत्तीसगढ़ स्कूल में पढ़ाई करते हुए अपने खेल की तैयारी करते हैं. इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शिक्षण समिति के संरक्षक अरुण गोवर्धन, अध्यक्ष डॉ शिरीष मिश्रा सचिव डॉ प्रफुल शर्मा, प्राचार्य प्रशांत चिपड़े, कोच जेएस भाटिया,नवीन पिछड़ा वर्ग हॉस्टल अधीक्षक तरुण, कोच यूके चेलकर ,एथलेटिक्स कोच पीजी कृष्णनन आदि ने शुभकामनाएँ दिए। यह जानकारी छत्तीसगढ़ स्कूल के व्यायाम शिक्षक अख्तर खान ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author