
26 वीं राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 27 सितंबर तक भिलाई में आयोजित की गई। जिसमें जिले के नश्कर टंडन (अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर, शहीद विनोद चौबे अवाडी जिला सचिव एवं प्रशिक्षक) ने 93 किलोग्राम वजन वर्ग समूह में भाग लेकर बेंचप्रेस में 75 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विदित हो कि इसके पूर्व श्री नश्कर टंडन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1994 पश्चिम बंगाल आसनसोल में रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2010 भिलाई में रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2014 जम्मू-कश्मीर में दोहरा पदक स्वर्ण एवं रजत पदक, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2015 जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो क्लासिक पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में दोहरा पदक, वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2018 मुंबई महाराष्ट्र में स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 हरियाणा में दोहरा स्वर्ण पदक, विश्व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 22 से 31 मई 2026 तक पौलेंड में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. साथ ही भारतीय टीम में प्रशिक्षक के रूप में भाग लिए। इनका मंगोलिया में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारतीय टीम में इनका चयन किया गया है।
इनके उपलब्धि एवं चयनित होने पर डा मनोज दानी (सीएमएचओ दुर्ग), डा देवेन्द्र बेलचंदन (बीएमओ निकुम), डॉ मनीषा ठाकुर (सीएचसी रिसाली), डॉ संजीव गलेड (जिला स्वास्थ्य अधिकारी), कृष्णा साहू (अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर, विक्रम, गुंडाधूर, वीर हनुमान सिंह अवाडी), संजीव दुबे (सीपीएम), डॉ जेपी मेश्राम, डॉ जी.एस. ठाकुर, ओ.पी. शर्मा (प्रदेश स्वास्थ्य संघ), दुर्गा शंकर, मनीष लारजेस, लक्ष्मीकांत पोरड़ीवार, गजेंद्र गुप्ता, राकेश देवांगन, आसिफ अली खान, अभिषेक टंडन, प्रिंस पीयुष टंडन, रंजीत तांडी, आयुष यदु, आमान शुक्ला, सत्येंद्र गुप्ता, शत्रुघ्न मांझी, मुकेश शर्मा, लक्ष्मीकांत घोटे, मनीराम चंद्राकर, दीपक गायकवाड, शंभू राठौर, कीर्ति भोंसले उमरे, महेश बाबू, रेनु बनाटे, पद्मिनी शर्मा, राकेश जाटव, नितिन भुसारी आदि ने बधाई दिए.
