बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विजयवाड़ा में सब जुनियर नेशनल प्रतियोगिता 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है. जिस हेतु जिले से आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है. चयनीत खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम में एवं 1 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सभी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव अभ्यास कराते है।

चयनित खिलाड़ियों में पावनी कोडापे, मोनिका धाकड, शगुन अठवाल, हर्ष सतिश अग्रवाल, नमो नारायण (सभी दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव), प्रिंस कुमार, प्रियांशु भारती, चिराग चंदेल (सभी युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव). सभी खिलाड़ियों को दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह, युगांतर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर एवं दोनों स्कूल के डायरेक्टर्स ने बधाई दिए.

