छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्रथम चार मैचों हेतु खिलाड़ियों का चयन कर अंतिम सूची को जारी कर दिया गया है। उक्त टीम 11 अक्टूबर से बी सी सी आई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेगी।

टीम की कमान युवा बल्लेबाज़ अनुज तिवारी को सौंपा गया है. इससे पूर्व अमनदीप खरे टीम को लीड कर रहे थे. टीम अपना पहला मुकबला 11 अक्टूबर से राजकोट के मैदान में खेलेगा. ज्ञात हो रणजी के कुल सात मुकाबलों में दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे.
19 चयनित खिलाड़ियों के टीम कॉम्बिनेशन में राज्य से उभरते खिलाड़ियों में विकल्प तिवारी, रूद्र प्रताप देहारी, विकेट कीपर राहुल प्रधान, मोहम्मद सोहैल आदि को भी मौक़ा दिया गया है. टीम लिस्ट इस प्रकार है

Please follow and like us:
