छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन डी.पी. विप्र कॉलेज में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में चौकसे साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज की पुरुष वर्ग की टीम ने उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग की उपविजेता टीम में हरीश शर्मा, प्रियांशु, अनिमेष चंद शर्मा एवं यादव शामिल रहे. महिला वर्ग की प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया में चौकसे कॉलेज की छात्रा शुनि सोम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम रैंक प्राप्त किया। उनका चयन रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में हुआ. वहीं पुरुष वर्ग के चयन में हरीश शर्मा, प्रियांशु तथा अनिमेष शर्मा ने क्वालीफाई किया.
इस अवसर पर चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशीष जायसवाल, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संतोष सिन्हा, कुलसचिव आशुतोष पाण्डेय, ओ.एस.डी. डॉ. शरद कुमार कौशिक तथा क्रीड़ा संचालक डॉ. एम. शाहिद ने हर्ष व्यक्त किया.
