ब्राजील में होने वाले वर्ल्ड स्कूल कुश्ती 18 वर्ष बालक बालिका गेम के सलेक्शन ट्रायल 19 से 21 सितंबर को रायपुर के महेश्वरी भवन में सम्पन्न हुआ. ट्रायल प्रतियोगिता में भारतीय स्कूली कुश्ती खिलाड़ियों का चयन प्री स्टाइल बालक बालिका एवं ग्रीको रोमन बालक 30 किलो वजन समूह में खिलाड़ियों का चयन किया गया.

बतौर मुख्य अतिथि टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता पहलवान रवि दहिया शामिल हुए. अंतरराष्ट्रीय पहलवान एडिशनल एसपी रमेश गुलिया, एसजीएफआई के उपाध्यक्ष भूपेंद्र, छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी छाया जी, उस्ताद अशोक यादव, भारतीय खेल प्राधिकरण की और से जाॅनी चौधरी एवं अंजलि जी चयनकर्ता के रूप में उपस्थित थे. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी नाडा के अधिकारी भी आयोजन स्थल पर थे और इस चयन स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों का सैंपल लेकर जांच किया गया.

कुश्ती स्पर्धा के मुख्य निर्यायक पितांबर पटेल के मार्ग दर्शन में छत्तीसगढ़ के एन.आई .एस. आफिशियल विजय कुमार यादव निलेश यादव, आशीष यादव, विकास ठाकुर, मनोज साहू, आनंद चांदनिया, ज्ञानचंद साहू, गोपाल यादव, संतोषी चंद्राकर, सागर धीवर, सुजीत हलदार ,चिरंजीवी साहू, डाॅली यादव, सतनाम सागर, पवन यादव के द्वारा स्पर्धा का सफल संचालन किया गया.
