सेक्टर स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर को डीपी विधि महाविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित किया गया. मुकाबले के शुभारम्भ पर डॉ अजय सिंह, डॉ सुरेश पवार, डॉ बसंत अंचल, डॉ मुकेश बिहारी आदि क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे.
इस अवसर पर लगभग सात महाविद्यालय की पुरुष खिलाड़ी एवं चार महाविद्यालय की महिला खिलाड़ी एवं ट्रायल देने वाले लगभग 50 से 60 खिलाड़ी की मौजूदगी रही. महिला वर्ग में विजेता का खिताब शा. बिलासा कन्या महाविद्यालय की टीम थी वही उपविजेता सी.एम.डी महाविद्यालय की टीम रही.

पुरुष वर्ग में ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय की टीम में शासकीय भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा और उपविजेता का खिताब चौकसे कॉमर्स एंड आर्ट महाविद्यालय की टीम ने हासिल किया.

समापन अवसर पर डी.पी. विप्र विधि महाविद्यालय प्रशासन समिति के अध्यक्ष अनुराग शुक्ला और प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा तिवारी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए. इस दौरान वरिष्ठ ग्रंथपाल डॉक्टर प्रमोद शर्मा, शासकीय पर्यवेक्षक प्रतियोगिता चोलेशवेर साहू, डॉ शेख शाहिद, डॉ सतीश गोयल, सी पी साहू, डॉ देव ऋषि चौबे, अविनाश निर्मलकर, सरिता टोप्पो आदि उपस्थित थे.
