01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव व गुण्डाधुर सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु 20 से 30 सितम्बर तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं। दोनों सम्मान में महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव प्रतिवर्ष एक खिलाड़ी को दिया जाता रहा है।
वही गुण्डाधुर सम्मान एक खिलाड़ी या दल को दिया जाता है. प्रत्येक अलंकरण में राशि 1.00 लाख नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मनित किया जाएगा। ज्ञात हो महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव तीरंदाज़ी में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है.
जिला खेल व युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी संजय पॉल ने बताया कि जिले के पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में विभाग के वेबसाइट में ऑनलाइन अपलोड कर सकते है.
http//sportsyg.cg.gov.in

Please follow and like us:
