महासमुंद जिले से 12 खिलाड़ी हुए थे चयनित
17 से 20 सितंबर तक जगदलपुर में शालेय हैंडबॉल स्पर्धा आयोजित हुआ जिसमे जिले के खिलाड़ियों ने रायपुर जोन से क्रमशः बालक वर्ग में सिल्वर एवं बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीते.

बालक वर्ग में जिले से मयंक कोसरे, प्रतुल चंद्राकर, लोकेश चौहान, प्रतीक दत्त, तनवीर कश्यप, कान्हा धुरु, जीशान खान, आकिब अली शामिल थे. बालिका वर्ग से विधि पुंज, स्वाति दुबे, रखछनदा शेख, सिमरन जोगी शामिल थी. सभी खिलाड़ी रायपुर जोन हैंडबॉल कोच व्यायाम शिक्षक सैयद इमरान अली के नेतृत्व में भाग लिए.
Please follow and like us:
