athletics

KHELNEWZ EDITORIAL DESK नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 14 नवंबर से हैदराबाद में होगा आयोजित

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा ( NIDJAM) नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग 700 जिले भाग लेते हैं. जिसमें प्रत्येक जिले से 13 खिलाड़ी एवं एक प्रबंधक व प्रशिक्षक शामिल होते हैं.

प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों का चयन किया जाता है. जिसमें 12 वर्ष से 14 वर्ष तक और 14 वर्ष से 16 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक बालिका शामिल होते हैं.

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा UID बनाया जाता है, जिसको प्रत्येक खिलाड़ी को बनाना आवश्यक होता है.इस प्रतियोगिता में लगभग 12000 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल भाग लेते हैं. शुभारंभ पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं साउथ एशियाई एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष डॉक्टर ललित कुमार भनोट रहेंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *