Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK गैर-आवासीय खेल अकादमी हेतु चयन ट्रायल 23 और 24 सितंबर को होगा आयोजित

जिले में संचालित विभागीय गैर-आवासीय खेल अकादमी हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में खिलाड़ियों का प्रवेश नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश हेतु चयन ट्रायल गैर-आवासीय तीरंदाजी(बालक/बालिका) एवं फुटबॉल (बालिका) खेल हेतु दिनांक 23.09.2026 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा एवं तीरंदाजी एरिना (बालिका खेल छात्रावास के सामने) तथा गैर-आवासीय हॉकी (बालक/बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक / बालिका) खेल का चयन ट्रायल दिनांक 24.09.2026 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच -02 में प्रातः 07.00 बजे से आयोजन किया जा रहा है। इस चयन ट्रायल में राज्य के बालक बालिका खिलाड़ी एवं अन्य राज्यों के 13-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते है।

जिसमें दिनांक 23.09.2026 को फुटबॉल एवं तीरंदाजी खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं खेल कौशल परीक्षण स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, एवं तीरंदाजी एरिना रायपुर में तथा दिनांक 24.09.2026 को हॉकी एवं एथलेटिक्स खेल का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं खेल कौशल परीक्षण स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, एवं सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच -02 में किया जाएगा।

चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति के द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा। खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेईंग किट, बीमा एवं शिष्यवृत्ति आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। गैर-आवासीय खेल अकादमी, हेतु चयन ट्रायल का आयोजन निर्धारित तिथि और स्थल पर किया जावेगा। खिलाड़ी सीधे आयोजन तिथि के प्रथम दिवस स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में प्रातः 07:00 बजे से 11:00 तक पंजीयनकरा कर सम्मिलित हो सकते है । उक्त चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र अथवा प्रमाणित अंकसूची जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *