badminton

KHELNEWZ RAIPUR DESK एशिया कप हॉकी की स्टार परफ़ॉर्मर गीता एवं मधु सिदार ने संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो से किया सौजन्य भेंट

राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय हॉकी अकादमी की दो खिलाड़ी गीता यादव एवं मधु सिदार ने हॉकी जूनियर महिला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर बिलासपुर आवासीय अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य और भारत देश का मान बढ़ाया है।

चीन के मोकि में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत ने साउथ कोरिया को करारी मात दी जिसमें मधु सिदार ने एक गोल दागा। भारत ने मलेशिया को 11-1 से करारी मात दी, जिसमें गीता यादव ने 2 गोल मारकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने 2-2 गोल किये। इस पूरी प्रतियोगिता में मधु सिदार ने कुल 4 गोल और गीता यादव ने भी 4 गोल किया।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में दोनों खिलाड़ियों को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया और भविष्य में और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देते हुए विभाग की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही ।

इस अवसर पर बिलासपुर आवासीय अकादमी के वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो, खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर कुलदीप बरार और सुशील अमलेश खेल अधिकारी बिलासपुर भी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *