Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का राजधानी में हुआ समापन

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वेटरन्स समिति द्वारा सप्रे शाला में आयोजित “स्व. श्री ओम प्रकाश जी शर्मा स्मृति” मास्टर्स रैंकिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कल संपन्न हुआ। समापन के मुख्य अतिथि संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चन्नावर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शकील साजिद ने किया तथा अरविंद कुमार शर्मा थे। मंच पर छत्तीसगढ़ समिति के सचिव प्रेमराज जाचक, प्रदीप जोशी, विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में

पुरुष एकल (आयु वर्ग 40) विजेता शैलेश डागा (रायपुर), उपविजेता- रजनीश ओबेराय (दुर्ग) 2-0 तृतीय निशांत क़ानूगा (रायपुर)

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50) विजेता राजेश लुनिया (रायपुर), उपविजेता बी. रविकांत (बिलासपुर) 2-0 तृतीय राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर)

पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) विजेता हनी अरोरा (बिलासपुर), उपविजेता- अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर) 2-0 तृतीय सुशांत बोरवनकर (रायपुर)

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65) विजेता एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर), उपविजेता के. रविशंकर (बिलासपुर) 2-1 तृतीय पी.एन. मजुमदार (कोरिया)

पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) विजेता के.बी. सिंह (रायपुर), उपविजेता राम सावले (दुर्ग) 2-0, तृतीय सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर)

पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) विजेता डॉ. भरत अग्रवाल (रायपुर), उपविजेता- एच.डी. चौधरी (राजनांदगांव) 2-0 तृतीय प्रदीप सूद (दुर्ग)

महिला एकल (आयु वर्ग 40) विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर) 2-0 तृतीय डॉ. स्वाति बांठिया (रायपुर)

महिला एकल (आयु वर्ग 50) विजेता सुश्री सुप्रिया सोम (बिलासपुर), उपविजेता सुश्री सोनिका कौरा (दुर्ग) 2-1 तृतीय प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर)

महिला एकल (आयु वर्ग 65) विजेता सुश्री ईरा पंत (रायपुर), उपविजेता सुश्री सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर) 2-0 तृतीय सुश्री गौरी डे (बिलासपुर)

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे एवं सहायक मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर हर्ष राजपूत, पुलकित यदु थे. यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *