राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टीटी स्पर्धा का कल शुभारम्भ हुआ. प्रतियोगिता का उदघाटन रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला एवं विशेष अतिथि नपानि के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा व विक्रम गोयल उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सोनी ने विशेष रूप से सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में PVC फ्लोरिंग का जीर्णोद्धार कार्य हेतु सहयोग की घोषणा की.
इस दौरान संघ के अध्यक्ष डॉ. मानिक चटर्जी, उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम में
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल वर्ग:- सेमीफायनल – यशवंत डेकाटे (रायपुर) ने आर्यन सिंह (रायपुर) को 3 -1 तथा दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने युवराज बंजारे (बिलासपुर) को 3 -0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका एकल वर्ग:- सेमीफायनल- समाया पांडे (रायपुर) ने सिया मेघानी (बिलासपुर) को 3-1 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने आरना खोटेले (रायपुर) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:- सेमीफायनल – हर्षवर्धन सिंह (बिलासपुर) ने कवीश काला (रायपुर) को 3-0 तथा दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने राजदीप गांगुली (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।
यूथ UNDER-15 (सबजुनियर) बालिका-सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने वेदी कछवाहा (रायपुर) को 3-1 तथा लावण्या पांडे (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, जे.एम. राठोड़ हैं. यह जानकारी संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया ।
