badminton

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में सिद्धार्थ, हीरल ,सौरव, जयदीप, जसवीर, राशि और श्वेता बनी स्टेट चैंपियन

जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज हुआ समापन।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मनोहर गोलाइट एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बैडमिंटन संघ के कविता व अनुराग दीक्षित उपस्थित रहे.

चैंपियनशिप के संबंध में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरविंद गोयल एवं डॉ एमएल चंद्राकर ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया. लगभग 228 मैच हुए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, पांच वर्गों में मेंस सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मिक्स डबल्स, मेंस डबल्स, वूमेंस डबल्स में राज्य स्तर पर चैंपियन प्राप्त हुए.

विजेताओं उपविजेताओं के संबंध में उपाध्यक्ष मनीष उभरानी ने बताया कि

मेंस सिंगल विजेता सिद्धार्थ प्रताप

उप विजेता हर्षल

वुमेंस सिंगल विजेता हीरल चौहान

उप विजेता रेवाराजे वर्मा

मिक्स डबल्स विजेता सौरव साहू, हीरल चौहान

उप विजेता दिव्यांश अग्रवाल, माही सेन

मेंस डबल्स विजेता जयदीप, प्रताप

उप विजेता वी अभिषेक, सुजेश तम्बोली

वुमेन डबल्स विजेता राशि माल, श्वेता परदेशी

उप विजेता हीरल चौहान, करिश्मा

आगामी होने वाले वेस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों की टीम का चयन भी किया गया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author