badminton

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का फाइनल आज

जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज 25 अगस्त से स्थानीय रेड डायमंड बैडमिंटन स्पोर्ट्स सेंटर में प्रारंभ हुआ.

जिसमें छत्तीसगढ़ के लगभग 150 खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कल 28 अगस्त की संध्या तीनों वर्गों में बहुत ही रोमांचक सेमीफाइनल मैच खेले गए.

इस दौरान उपस्थित मुख्य अतिथियो में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, डॉ दीपक सरकार, अमित अग्रवाल, डॉ सुशील कुमार, राज्य बैडमिंटन संघ से श्रीमती कविता दीक्षित, प्रिंस भाटिया, मनीष सलूजा जेडी टोयोटा से उपस्थित रहे.

सेमीफाइनल मुकाबले के परिणाम में इन खिलाड़ियों के बीच कल होगा फाइनल भिड़ंत

मिक्स्ड डबल्स – दिव्यांश अग्रवाल और माही सेन Vs सौरव साहू और हिरल चौहान

मेंस डबल्स – फाइनल अभिषेक और सुजय तम्बोली विरुद्ध जयदित्य प्रताप सिंह और जसमीत सिंह गुम्बर

विमेंस सिंगल्स फाइनल – हिरल चौहान Vs रेवराजे वर्मा

विमेंस डबल्स – फाइनल हिरल चौहान और करिश्मा खर्डीकर Vs राशि मॉल और श्वेता परदेशी

मेंस सिंगल्स फाइनल सिद्धार्थ प्रताप सिंह Vs हर्षल भोयर

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरविंद गोयल ने बताया कि फाइनल मुकाबले प्रातः 09 बजे होगा. जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह एवं सुशांत शुक्ला द्वारा किया जाएगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *