Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से राजधानी में होगा आयोजित, 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में महानगर संघ द्वारा 29 से 31 अगस्त तक प्रथम राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सप्रे शाला हाल में किया जा रहा है.

जिसमें आज यूथ UNDER-19 (यूथ) एवं यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), कल सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा 31 अगस्त को यूथ UNDER-17 (जुनियर), यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी. कुल 12 वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से मिलाकर पुरुष, बालक वर्ग में कुल 230 प्रविष्टि एवं महिला, बालिका वर्ग में कुल 100 प्रविष्टि प्राप्त हुयी है. प्रतियोगिता का उदघाटन आज सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा. जिसके मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी होंगे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला करेंगे तथा विशेष अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं विक्रम गोयल होंगे. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक श्री विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, जे.एम. राठोड़ हैं. यह जानकारी प्रेस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *