जशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट में देशभर के शतरंज खिलाड़ीखेलते हुए देखने को मिलेगें। टूर्नामेंट में 12 राज्यों के खिलाड़ियों की भागीदारी होगी।प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक नगर के पुरानी टोली में स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा।

कल स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी उपस्थित होंगे. श्री साव की खास उपस्थिति इस आयोजन के आयोजकों व स्पर्धा में हिस्सेदार सभी प्रतिभागियों को विशेष प्रेरणा प्रदान करेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत करेंगी व विशिष्ट अतिथि में पथलगाँव विधायक श्रीमती गोमती साय के अतिरिक्त कई विशिष्ट अतिथि की मौजूदगी रहेगी.
टूर्नामेंट में मेज़बान छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 175 खिलाड़ी जशपुर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में इस टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

टूर्नामेंट की खास बात यह है कि फिड रेटिंग के आधार पर पंजीकृत टॉप-10 में शामिल मजबूत खिलाड़ियों की भागीदारी. स्पर्धा में बंगाल के आईएम नॉर्म होल्डर खिलाड़ी कौस्तव कुंडू जिनकी रेटिंग्स 2357 है इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे है. 2000 के ऊपर के रेटिंग्स में छत्तीसगढ़ के भी दो खिलाड़ी शुमार है, जिनमे श्रेयांश डाकलिया और विनोद कुमार शर्मा शामिल है.
स्पर्धा कुल दो लाख पचास हज़ार इनामी राशि का है जिसमे टॉप थ्री प्राइज़ मनी क्रमशः 50000/-, 30000/-, 20000/- शामिल है. टॉप 20 खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे.
