chess

KHELNEWZ CENTRAL DESK खेल दिवस के उपलक्ष्य में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को जांजगीर मेें होगा आयोजित

हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के स्मृति तथा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला शतरंज संघ द्वारा 30 अगस्त को एकदिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है. जो कि अंडर-13 एवं ओपन दो केटेगरी में खेली जाएगी.

संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र राठौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के साथ-साथ सक्ति जिले के खिलाड़ी भी शामिल हो सकते है, टूर्नामेंट स्विस लीग पद्घति से अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार संचालित होगी ।

प्रवेश शुल्क अंडर-13 के लिए 300 और ओपन के लिए 350 रखा गया है. प्रवेश की अंतिम तिथि 29 अगस्त शाम 5 बजे तक निर्धारित है। अंडर-13 व सीनियर वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को नगद इनाम और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. साथ ही साथ अंडर-07 अंडर-11 और अंडर-15 के टॉप -3 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा. सभी प्रतिभागियों को मेडल और ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *