बी सी सी आई द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव तथा रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी 20 एशिया कप हेतु भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। इसके पूर्व भी 2019 में श्री दवे ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रुप में आस्ट्रेलीया टूर में अपनी सेवाये दिए है।
महिला टी 20 एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमिरात में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, हांग कांग तथा थाईलैंड के विरुद्ध 30 अगस्त से अपना अभियान प्रारंभ करेगी।
महिला टी 20 एशिया कप में भारतीय टीम का कार्यक्रम
दिनांक 30 अगस्त, भारत विरुद्ध थाईलैंड
दिनांक 03 सितंबर, भारत विरुद्ध हांक कांग
दिनांक 05 सितंबर, भारत विरुद्ध पाकिस्तान
दिनांक 10 एवं 11 सितंबर को प्रतियोगिता के सेमी फायनल तथा 13 सितंबर को फायनल मैच खेला जायेगा. श्री दवे का क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन में लंबा अनुभव भारतीय महिला टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगा। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से टीम को टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारीयों ने श्री दवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु शुभकामनायें दी है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि श्री राजेश दवे के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेगी और देश का गौरव बढ़ाएगी ।
