Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय पिकलबॉल चैंपियनशिप आज से राजधानी में होगा आयोजित

ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय अर्जुन सिंह शेखावत स्मृति छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन टॉप कोर्ट, रायपुर में होगा।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं शहरों से लगभग 150 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग, भिलाई, रायपुर सहित अन्य जिलों से खिलाड़ी पहुंचेंगे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अमित जिंदल उपस्थित रहेंगे। स्टेट पिकलबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित कटारिया एवं सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान सहित संदीप शर्मा, शुभम चौधरी, गगन जुनेजा एवं दिपिन मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस प्रतियोगिता का एक विशेष आकर्षण हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी होंगे। आरिश आगा चौबे, हृदन गोयनका एवं अथर्व पांडे ने हाल ही में थाईलैंड में आयोजित एशियाई जूनियर पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *