छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ का वार्षिक सामान्य सभा का बैठक, कल 16 अगस्त को सुबह 11 बजे भिलाई सेक्टर 05 पावर हाउस में रखा गया है. जिसमें नए नियमों पर चर्चा एवं नवीन कार्यकारणी का गठन व खिलाड़ियों की समितियों का गठन किया जाएगा।बैठक में आगामी वर्ष की राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता एवं अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पर चर्चा किया जाएगा।
बैठक में भारतीय भारोत्तोलन संघ, राज्य ओलंपिक एसोसिएशन व खेल विभाग के अधिकारी आदि पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में सभी जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष व सचिव को भी आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी संघ के महासचिव डॉ राजेश जंघेल द्वारा दिया गया.
Please follow and like us:
