Sport News

KHELNEWZ JAGDALPUR DESK इंटर स्कूल जूडो स्पर्धा के पोस्टर का महापौर संजय पाण्डेय ने किया विमोचन, संभाग से 250 स्कूली खिलाड़ी होंगे शामिल

ऑल बस्तर जिला जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 14वीं इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन आज नगर के महापौर संजय पाण्डेय के द्वारा किया गया।

यह प्रतियोगिता आगामी 22 एवं 23 अगस्त को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियां आयोजक संस्था द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में खेल अधिकारी सुशान्त दास, वेदप्रकाश सोनी शिक्षा एवं खेल विभाग व जिला जूडो संघ के पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 जूडो खिलाड़ी एवं 30 अधिकारी/कोच भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर जूडो खेल को बढ़ावा देना है। स्पर्धा में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन आदि की व्यवस्थाएं की जाएगी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *