भारतीय कायाकिगं एडं कैनोइंग संघ के द्वारा रूस के अल्टाई रीजन सिटी आफ बरनोल मे 14 से 17 अगस्त तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय अल्टाई रेगाटा, कैनो पोलो एवं SUP बोर्डिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल के साथ सह सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी को ऑफिसियल नियुक्त किया गया है.
राज्य के प्रशांत सिंह रघुवंशी भारत की 12 सदस्य की टीम के साथ 12 अगस्त को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रशिया के लिये रवाना होंगे. उल्लेखनीय है इससे पूर्व भी दो बार श्री रघुवंशी रूस व मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व का चुके है
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित काले, प्रदेश संघ के सचिव अभिजीत मिश्रा, डॉ नवीन बाफना, दिव्यम अग्रवाल आदि सभी पदाधिकारीयो ने शुभकामनाएं दिए.
Please follow and like us:
