Table tennis

KHELNEWZ DURG DESK पैरा नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस के उप मुख्य निर्णायक होंगे प्रेमराज जाचक

11 से 13 अगस्त तक प्रथम पैरा नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप इन्दौर में आयोजित होगा. जिसमें टेबल टेनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया ने भिलाई के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं वीर हनुमान सिंह अवॉर्ड से सम्मानित प्रेमराज जाचक को प्रतियोगिता का उप मुख्य निर्णायक बनाया गया है।

जिला टेबल टेनिस संघ सचिव उमेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला के 9 अलग अलग वर्गों में कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसके आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया जाता हैं।

प्रेमराज जाचक डाक विभाग में कार्यरत है। इसके पूर्व में भी प्रेमराज जाचक ने देश विदेश में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक एवं मुख्य निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए जिला टीटी संघ अध्यक्ष नीरज पाल, चेयरमैन विकास कुमार गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *