Table tennis

KHELNEWZ MUNGELI DESK जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में 45 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 9 अगस्त को खेल केंद्र लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी, विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत शर्मा, आयोजन प्रमुख सुबोध कुमार सिंह, प्रतियोगिता निर्देशक मुकेश सिंह राठौर, मुख्य रेफ़री ओमप्रकाश वन्दे, निर्णायक राजेश पाटले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आयु 13 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम सुधीर कश्यप – लोरमी द्वितीय रितेश दिवाकर – लोरमी तृतीय – युग यादव – लोरमी सब जूनियर

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान- सुभी यादव -लोरमी दूसरा स्थान – अंजू ध्रुवत – लोरमी , तीसरा स्थान- सृष्टि ठाकुर – लोरमी , चौथा स्थान- सुहाना ठाकुर – लोरमी ,

सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान-हिमेश कुमार – लोरमी द्वितीय स्थान-लोमश – लोरमी , तृतीय स्थान-मोहित – लोरमी चौथा स्थान- अजय – लोरमी

जूनियर 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रिश्मा – लोरमी द्वितीय सोनम टडन – लोरमी तृतीय – माया -लोरमी चतुर्थ – चंद्रमणि – लोरमी

जूनियर 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान विजय कुमार मेहर – लोरमी द्वितीय – शुभ देवागन – मुंगेली तृतीय – रेयान वर्मा – मुंगेली चतुर्थ – उमंग साहू – लोरमी

जूनियर बालिका 19 वर्ष वर्ग में प्रथम – गंगा – लोरमी द्वितीय – हिमानी – मुंगेली तृतीय – अंजली वर्मा – लोरमी चतुर्थ – रेशमी माथुर- लोरमी

जूनियर बालक 19 वर्ष वर्ग में प्रथम – जितेंद्र कुमार साहू सीनियर महिला वर्ग में प्रथम – नीलिमा यादव – लोरमी द्वितीय – उर्मिला धीवर – लोरमी तृतीय – ललिता कश्यप – लोरमी चतुर्थ – अंजली यादव – लोरमी

सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम – मालिक राम – लोरमी द्वितीय – प्रकाश साहू – मुंगेली तृतीय – विकास यादव – लोरमी

राज्य सीनियर महिला खिलाड़ी नीलिमा यादव को प्रोत्साहन राशि 1000 रूपये देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धा में सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल्स एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी रायपुर में होने वाली राज्य टेबल टेनिस स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत, इतवारी कुर्रे आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *