CHHATTISGARH DEDICATED REGIONAL SPORTS NEWS PORTAL..VISIT WWW.KHELNEWZ.IN
KHELNEWZ RAIPUR DESK रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस स्पर्धा में सुरभि और अंचल ने हासिल किया पहला स्थान
राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा 25 से 28 अगस्त तक सप्रे शाला में चल रही है रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता. इस सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि आज खेले गये मुकाबले में सीनियर महिला वर्ग में सुरभि हर्ष साहू तथा जुनियर (अंडर-19) बालिका वर्ग में अंचल बरेठ ने प्रथम स्थान हासिल किया
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल दोपहर 01.30 बजे किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि रायपुर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला होंगे।
अब तक खेले गए मैचो के परिणाम में
महिला वर्ग-
सुपर लीग में सुरभि मोदी ने रेणुका सुब्बा, अंचल बरेठ एवं आरना खोटेले को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंचल बरेठ ने रेणुका सुब्बा एवं आरना खोटेले को 3-0 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जुनियर बालिका (अंडर-19) वर्ग
अंचल बरेठ ने वेन्या सेंगोडे, प्रियांशी पुरोहित को 3-1, आहना सिंह को ३-2 एवं चारु व्यास, आरना खोटेले को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वेन्या सेंगोडे ने आहना सिंह, चारु व्यास,आरना खोटेले को 3-0 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जुनियर बालक (अंडर-19) वर्ग
सुपर लीग में विशाल डेकाटे ने एंड्रयू विलियम्स को 3-0 से, यशवंत डेकाटे ने हर्षित केडिया को 3-0 से, कारन मल्होत्रा ने हर्षित केडिया को 3-0, अर्जुन मल्होत्रा ने यशवंत को 3-2 से हराया। अन्य मैच खेले जा रहे हैं।
पुरुष वर्ग ए से लोकेश जांगडे एवं अर्जुन मल्होत्रा, ग्रुप बी से प्रणय चौहान एवं हर्षित केडिया, ग्रुप सी से करण मल्होत्रा एवं ऋषभ नागवानी, ग्रुप डी से विशाल डेकाटे एवं कल्पेश जादवानी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर सुपर लीग में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, अरुण बावरिया, एच.एन. पाण्डे हैं। उपरोक्त जानकारी राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।