CHHATTISGARH DEDICATED REGIONAL SPORTS NEWS PORTAL..VISIT WWW.KHELNEWZ.IN
KHELNEWZ RAIPUR DESK रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस स्पर्धा शुरू
राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा 25 से 28 अगस्त तक आयोजित रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से सप्रे शाला हॉल में शुरू हुआ.
प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की स्पर्धा का उदघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रभु आहुजा ने किया। प्रतियोगिता सीनियर एकल वर्ग (पुरूष/महिला) एवं जुनियर (अंडर-19) एकल वर्ग (बालक/बालिका) मिलाकर 04 वर्गों में आयोजित की जा रही है.
महिला वर्ग में ग्रुप ए से सुरभि हर्ष साहू एवं रेणुका सुब्बा तथा ग्रुप बी से अंचल बरेठ एवं आरना खोटेले तथा जुनियर बालक (अंडर-19) वर्ग में ग्रुप ए से अर्जुन मल्होत्रा, विशाल डेकाटे, हर्षित केडिया तथा ग्रुप बी से यशवंत डेकाटे, एंड्र्यू, करण मल्होत्रा ने सुपर लीग में प्रवेश किया।
अब तक खेले गए मैचो के परिणाम निम्न हैं –
महिला वर्ग-
ग्रुप ए से सुरभि हर्ष साहू एवं रेणुका सुब्बा तथा ग्रुप बी से अंचल बरेठ एवं आरना खोटेले ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर सुपर लीग में प्रवेश किया.
पुरुष वर्ग (ग्रुप ए)
लोकेश जांगड़े,मानस पोद्दार एवं अर्जुन मल्होत्रा अपने मैच जीतकर आगे चल रहें हैं।
पुरुष वर्ग (ग्रुप बी )
प्रणय चौहान, हर्षित केडिया एवं एंड्रयू विलियम्स अपने मैच जीतकर आगे चल रहें हैं
पुरुष वर्ग (ग्रुप सी)
रिषभ नागवानी, करण मल्होत्रा अपने मैच जीतकर आगे चल रहें हैं
पुरुष वर्ग (ग्रुप डी )
ग्रुप से विशाल डेकाते एवं कल्पेश जाधवानी ने सुपर लीग में प्रवेश किया।
जुनियर बालक (अंडर-19) वर्ग (ग्रुप ए ) –
अर्जुन मल्होत्रा ने विशाल डेकाटे को 3-2, हर्षित केडिया, श्रेष्ठ मिश्रा, मुज्तबा रजा एवं मानस व्यास को 3-0 से तथा विशाल डेकाटे ने हर्षित केडिया, श्रेष्ठ मिश्रा, मुज्तबा रजा एवं मानस व्यास को 3-0 से एवं हर्षित केडिया ने श्रेष्ठ मिश्रा, मुज्तबा रजा एवं मानस व्यास को 3-0 से हराया|
ग्रुप से अर्जुन मल्होत्रा, विशाल डेकाटे एवं हर्षित केडिया ने सुपर लीग में प्रवेश किया।
जुनियर बालक (अंडर-19) वर्ग (ग्रुप बी)
यशवंत डेकाटे ने करण मल्होत्रा को 3-2, एंड्र्यू, सिद्धा धुपर को 3-1, हुसैन रजा, परवेज को 3-0 से तथा एंड्र्यू ने करण मल्होत्रा को 3-2, सिद्धा धुपर, हुसैन रजा, परवेज को 3-0 से एवं करण मल्होत्रा ने सिद्धा धुपर, हुसैन रजा, परवेज को 3-0 से हराया।
ग्रुप से यशवंत डेकाटे, एंड्र्यू एवं करण मल्होत्रा ने सुपर लीग में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, अरुण बावरिया, एच.एन. पाण्डे हैं। उपरोक्त जानकारी राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।