CHHATTISGARH DEDICATED REGIONAL SPORTS NEWS PORTAL..VISIT WWW.KHELNEWZ.IN
KHELNEWZ RAIPUR DESK दिवसीय राज्य स्तरीय कलारिपयत्तु चैम्पियंसशिप आज हुआ भव्य आगाज़
रामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी में दो दिवसीय प्रथम छ ग राज्य स्तरीय कलारिपयत्तु चैम्पियंसशिप का उदघाटन संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज किया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुरेश चन्नावार, पार्षद अमर बंसल, क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष सुमीत उपाध्याय, हम फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष डॉ जीएस उरकुरे, छग प्रदेश कलारिपयत्तु के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, रायपुर जिला कलारिपयत्तु संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन, सचिव अमन यादव, कोषाध्यक्ष राजेश्वर श्रीवास, तेजस राठौड़, बालोद जिला कलारिपयत्तु संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े, उपस्थित थे।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कलारिपयत्तु खेल की सराहना करते हुए इसके विकास में हरसंभव योगदान की बात कही। मंचस्थ समस्त अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और परिणाम जो भी आये लेकिन निरंतर खेलते रहने को कहा। कार्यक्रम का मंच संचालन आयोजन सचिव छ ग कलारिपयत्तु संघ के सचिव कमलेश देवांगन ने किया।
राज्य प्रतियोगिता में 09 जिलों के लगभग 250 खिलाड़ी अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में केरल में आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियंसशिप में भाग लेने वाले छग कलारिपयत्तु दल का चयन किया जाएगा।
कल प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री कवासी लखमा रहेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रथम नेता प्रतिपक्ष नन्द कुमार साय करेंगे।