CHHATTISGARH DEDICATED REGIONAL SPORTS NEWS PORTAL.. VISIT WWW.KHELNEWZ.IN
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की आम सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक 19 मई को आयोजित
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की आम सभा की बैठक एवं कार्यकारिणी की बैठक 19 मई को शहर में आयोजित की गई है. उक्त बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति एवं राज्य संघ से संबंधित समस्त जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर चर्चा और अनुमोदन किया जाएगा. जानकारी देते हुए छत्तीसगढ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया की बैठक में प्रमुख रूप से संस्था के सचिव का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2021 एवं 2022 का अनुमोदन। संस्था का वर्ष 2021 एवं 2022 का आय व्यय प्रतिवेदन का अनुमोदन. वर्ष 2022एवं 2023 का अनुमानित बजट का अनुमोदन। वर्ष 2022 एवं 2023 के संस्था के ऑडिट हेतु ऑडिटर की नियुक्ति का अनुमोदन। वर्ष 2022 एवं 2023 का वार्षिक खेल कैलेंडर का अनुमोदन। ताइक्वांडो खेल के प्रचार प्रसार हेतु योजनाओं का अनुमोदन। राज्य संघ के संरक्षक एवं एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्ति का अनुमोदन। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा। बैठक छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी.