CHHATTISGARH SPORTS NEWS
KHELNEWZ RAIPUR DESK सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने राजधानी से भावजोत और शुभम विएतनाम रवाना
विएतनाम में 20 से 26 जून तक आयोजित सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने राजधानी के शुभम कुमार निषाद और भावजोत सिंह कोहली आज कोलकाता रवाना हुए. जहां वे 29 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल के साथ UMAI के महासचिव श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में 19 जून की रात्रि विएतनाम रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि 29 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल में छत्तीसगढ़ से चयनित मात्र दोनों खिलाड़ी देवेन्द्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी और फिटनेश सेन्टर के संचालक अमन यादव (भाजपा प्रदेश कला एवँ खेल प्रमुख) के शिष्य है।
दल्लीराजहरा निवासी शुभम वर्तमान में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी में सहायक प्रशिक्षक है। रायपुर रेल्वे स्टेशन में दोनो खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या अग्रवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी आर्यन पटेल, आदित्य सोलंकी, भार्गवी उइके, शिवानी वर्मा आदि उपस्थित थे।